प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल फिर से मचाएंगे तबाही,फिल्म लाहौर 1947 की आ गई रिलीज़ डेट

 प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल फिर से मचाएंगे तबाही,फिल्म लाहौर 1947 की आ गई रिलीज़ डेट
Sharing Is Caring:

सनी देओल और आमिर खान की एक और बड़ी फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। आमिर खान प्रोडक्शंस की बनाई और राजकुमार संतोषी की निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से कुछ ही दिन पहले है। सनी देओल फिल्म में लीड रोल में हैं और ‘बॉर्डर 2’ के बाद ये उनकी एक और बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।यह ऐतिहासिक फिल्म सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान के बीच पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में आमिर खान ने फिल्म से जुड़ी एक इमोशनल बात शेयर की है। सनी देओल के पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए आमिर ने बताया, ‘यह धरम जी की पसंदीदा स्क्रिप्ट में से एक थी, और मुझे खुशी है कि वे फिल्म देख सके।’जूम के साथ एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया कि ‘लाहौर 1947’ कैसे बनी थी।

1000678938

उन्होंने कहा कि ‘राजकुमार संतोषी और मैं कई सालों से इस विषय पर चर्चा कर रहे थे। हम इसे पर्दे पर उतारने की कोशिश करते रहते थे।’लाहौर 1947’ में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हालिया ब्लॉकबस्टर सफलताओं के बाद यह सनी देओल की अगली फिल्म है।’वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज के बाद तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में चल रही है। शुरुआत में फिल्म की परफॉर्मेंस धीमी थी, लेकिन तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। कमाई में गिरावट के बावजूद, फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।’सनी देओल की इस फिल्म ने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये कमाए। गणतंत्र दिवस पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 17वें दिन (तीसरे शनिवार) बॉक्स ऑफिस पर 6.90 करोड़ रुपये कमाए हैं।’दूसरी तरफ, सलमान खान के फैंस उनकी अगली एक्शन फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की रिलीज का इंतजार कर ही रहे थे कि इसके पोस्टपोन की खबर आ गई। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने के साथ ही नई खबरें आ रही हैं कि इसमें देरी हो सकती है। 17 अप्रैल, 2026 को फिल्म की थिएटर रिलीज नजदीक आने के साथ ही, एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में कुछ नए सीन्स फिर से शूट किए जा रहे हैं और इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, चूंकि रीशूट अभी भी जारी हैं और फिल्म सेना पर आधारित है तो इसे आर्मी और केंद्र सरकार सहित कई तरह के परमिशन भी लेने होंगे। इस तरह से इसका सामना सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से हो सकता है।सनी देओल की अगली फिल्मों के बारे में बात करें, तो उन्होंने ‘किल’ की सफलता के बाद निखिल नागेश भट्ट के साथ हाथ मिलाया है। इस नए प्रोजेक्ट के साथ-साथ सनी देओल निर्देशक नितेश तिवारी के साथ ‘रामायणम्’ पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म में वे भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post