रांची में छात्रों का मार्च जारी,बैरिकेड्स तोड़ विधानसभा के पास पहुंचे सभी छात्र
झारखंड में छात्रों का विधानसभा मार्च शुरू हो चुका है। छात्रों का जत्था हाथों में तिरंगा लिए और नारे लगाते हुए विधानसभा की ओर बढ़ रहा है। इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।विधानसभा मार्च कर रहा छात्रों का जत्था पहली बैरिकेडिंग को क्रॉस कर अब दूसरी बैरिकेडिंग के पास पहुंच गया है। दूसरी बैरिकेडिंग के पास छात्रों को रोका गया है। छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने की मांग कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि सीजीएल को रद्द किया जाए और सीबीआई जांच कराई जाए।रांची में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों ने तीसरी बैरिकेडिंग तोड़ दी है।

बैरिकेडिंग तोड़कर छात्र लगातार विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने छात्रों को ठगने का काम किया है। सरकार को छात्रों की बात माननी होगी। छात्रों का कहना है कि वे बैरिकेडिंग से रुकनेवाले नहीं हैं।छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ऐंबुलेंस में सवार होकर विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे। वे छात्रों के जत्थे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। महतो ने छात्रों के नाम एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें शांतिपूर्ण मार्च की अपील की थी।
