यूपी और बिहार में आज से चलेगी तेज हवाएं,ठंड के साथ कोहरा ने बढ़ाई सड़कों पर जीवन-यापन करने वालों की परेशानी

 यूपी और बिहार में आज से चलेगी तेज हवाएं,ठंड के साथ कोहरा ने बढ़ाई सड़कों पर जीवन-यापन करने वालों की परेशानी
Sharing Is Caring:

राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर इलाके में ठंड ने बेहाल कर रखा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर देखने को मिल रहा है। इस कारण लोग आग सका सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी और शीतलहर देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद इन तेज हवाओं से लोगों को राहत मिलेगी। गुरुवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है। हालांकि हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रहा है।

IMG 20240111 WA0007

पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी में 11 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कहीं-कहीं पर घना कोहरा पड़ने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। राजधानी लखनऊ में हल्की धूप देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सर्द हवाएं जारी रहेंगी। बूंदाबांदी होने की संभावना नहीं है और सूरज भी निकलने की संभावना है। बता दें कि राज्य के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। बिहार का मौसम भी बदलने लगा है। दरअसल अब राज्य में ठंड का असर तेज दिखने लगा है। हालांकि सुबह के दौरान कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। शुक्रवार से बिहार के कई जिलों तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य के उत्तर पश्चिम और उत्तर मध्य भागों में घना कुहासा और शेष इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर तक का कुहासा देखने को मिल सकता है। अगर राज्य में तापमान की बात करें तो आगामी 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखने को मिल सकती है। वहीं आगामी 2 दिनों में तापमान में कुछ खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post