बिहार में कई जगहों पर चलने वाली है तेज हवाएं,बारिश के साथ दिखेगा आंधी-तूफान का असर

 बिहार में कई जगहों पर चलने वाली है तेज हवाएं,बारिश के साथ दिखेगा आंधी-तूफान का असर
Sharing Is Caring:

बिहार में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. मंगलवार को दक्षिण बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. इसके अलावे 3 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद आदि जिलों में तेज बारिश होगी. गया, नवादा और अरवल में वज्रपात की संभावना है। मंगलवार को राजधानी पटना सहित आसपास के जिलों में रुक रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पिछले दो दिनों से पटना सहित आसपास के जिलों में बारिश हो रही है।

1000389461

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है. इसका असर बिहार झारखंड में देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 19 जिलों में अभी भी मानसून सक्रिय है. उत्तर बिहार के सारण, वैशाली, गोपालगंज में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ जिलों में केवल वज्रपात की संभावना है. इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे मौसम खुशनुमा होने वाला है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post