हिंसा रोकने में नाकाम रही राज्‍य सरकार: सीएम नीतीश पर चिराग का कटाक्ष

 हिंसा रोकने में नाकाम रही राज्‍य सरकार: सीएम नीतीश पर चिराग का कटाक्ष
Sharing Is Caring:

नालंदा में रवि‍वार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान के बाद लोजपा (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी भी बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। चिराग पासवान ने कहा कि हर पार्टी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है, अमित शाह भी वही कर रहे हैं। एलजेपी (आर) सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।chirag paswan nitish kumar 83502061उन्‍होंने कहा कि वे हाल ही में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए बिहारशरीफ-नालंदा गए थे और आज वे मोकामा जा रहे हैं। उनकी पार्टी स्‍ट्रक्चर बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में है और सभी जगहों पर अच्‍छा काम हो रहा है।5e00f72420e22c979ece82410b13337e originalअपने चाचा पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर चिराग ने कहा कि इस जीवन में तो यह संभव नहीं है कि वे उनसे जुड़ेंगे।चिराग पासवान, पशुपति कुमार पारस और उपेंद्र कुशवाहा खुलकर भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। तीनों ही 2024 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन की आस लगा रहे थे,IMG 20220718 WA0007 लेकिन अमित शाह की घोषणा के बाद इन्‍हें बड़ा झटका लगेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post