श्याम लाल पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,अखिलेश यादव ने बनाया सपा का प्रदेश अध्यक्ष

 श्याम लाल पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,अखिलेश यादव ने बनाया सपा का प्रदेश अध्यक्ष
Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान से पहले समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बाबत पार्टी लेटरपैड पर आदेश जारी किया गया है। श्याम लाल पाल की अगर बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। उसके बाद नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया था। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post