कई शेयर्स में आ सकती है 15 फीसदी तक की गिरावट,हिल जाएगी भारतीय शेयर बाजार!

 कई शेयर्स में आ सकती है 15 फीसदी तक की गिरावट,हिल जाएगी भारतीय शेयर बाजार!
Sharing Is Caring:

AI की घबराहट IT इन्वेस्टर्स को परेशान कर रही है, वहीं CLSA ने कई हैवीवेट स्टॉक्स को डाउनग्रेड किया और उनके टारगेट प्राइस में बदलाव किया है. हालांकि कई मिड-टियर IT वेंडर्स पर बुलिश बना हुआ है. CLSA ने लेटेस्ट नोट में बताया कि Q1 की कमाई इंडियन IT और ग्लोबल पीयर्स के लिए मिली-जुली रही. इंटरनेशनल ब्रोकरेज ने कहा कि बेसिक एक्सेल मैथ का मतलब है कि एआई वॉल्यूम FY30 तक डिफ्लेशन को पीछे छोड़ सकता है, जिससे USD रेवेन्यू ग्रोथ कम से मिड-सिंगल डिजिट में आ जाएगी.लंबे जेस्टेशन टाइम और लिमिटेड पोटेंशियल अपसाइड को देखते हुए, CLSA ने स्ट्रक्चरल चिंताओं के कारण टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों की रेटिंग घटाकर होल्ड कर दी और विप्रो और एम्फैसिस की रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी है.इंफोसिस के लिए, CLSA ने अपना टारगेट प्राइस 1109 रुपए प्रति शेयर से बढ़ाकर 1147 रुपए प्रति शेयर कर दिया.

1000820352

लेटेस्ट टारगेट प्राइस का मतलब है कि इस बड़े IT स्टॉक के पिछले क्लोजिंग प्राइस 1115 प्रति शेयर से लगभग 3 फीसदी ऊपर जाने की संभावना है.TCS के लिए टारगेट प्राइस भी 2165 रुपए प्रति शेयर से बढ़ाकर 2326 रुपए प्रति शेयर कर दिया गया है, इसका मतलब है कि शेयर के 2 फीसदी ऊपर जाने की संभावना है, जबकि टेक महिंद्रा के लिए 1634 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दोहराया, इसका मतलब है कि शेयर के मौजूदा कीमत से 3 फीसदी ऊपर जाने की संभावना है.विप्रो के शेयरों के टारगेट प्राइस में कटौती के साथ-साथ रेटिंग को अंडरपरफॉर्म में डाउनग्रेड किया गया, CLSA ने अपने अनुमान को 157 रुपए प्रति शेयर से घटाकर 152 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. लेटेस्ट टारगेट प्राइस का मतलब है कि स्टॉक के पिछले क्लोजिंग प्राइस 178 रुपए प्रति शेयर से 15 फीसदी लुढ़कने की संभावना है. CLSA ने Mphasis के शेयरों के लिए 2113 रुपए प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है, इसका मतलब ये है कि इस शेयर में 13 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ सकती है.इंटरनेशनल ब्रोकरेज को लगता है कि मिड-टियर IT वेंडर्स इन बड़े बदलावों का फायदा उठाने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जिनके पास अच्छी क्वालिटी की मैनेजमेंट टीम और एग्जिक्यूशन है. कोफोर्ज और परसिस्टेंट सिस्टम्स पर हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म रेटिंग दोहराई. LTI माइंडट्री और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज पर आउटपरफॉर्म रेटिंग भी दोहराया है.हालांकि, IT स्टॉक्स ने चिंताओं को दरकिनार करते हुए गिरावट का सिलसिला तोड़ा और हरे निशान में ट्रेड किया, भले ही कुल मिलाकर मार्केट का माहौल बेयर्स के पक्ष में था. निफ्टी IT बुधवार सुबह 1 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 30,560 के पार चला गया और टॉप सेक्टोरल गेनर बन गया.कोफोर्ज, परसिस्टेंट सिस्टम्स और HCL टेक के शेयर लगभग 2 फीसदी उछलकर सबसे ज्यादा बढ़त पर रहे, जबकि LTI माइंडट्री, इंफोसिस और विप्रो के शेयर लगभग 1 फीसदी बढ़े हैं. एम्फैसिस, टेक महिंद्रा और TCS के शेयर मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post