50 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे संजय दत्त,विवादित गाने मामले में महिला आयोग के सामने मांगी माफी

 50 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे संजय दत्त,विवादित गाने मामले में महिला आयोग के सामने मांगी माफी
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों एक विवादित गाने को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं. साउथ की फिल्म ‘केडी द डेविल’ के एक गाने ‘सरके चुनर’ पर बहुत कंट्रोवर्सी हो रही है. इस गाने अश्लील लिरिक्स के चलते इसकी काफी आलोचना हुई. देशभर में भारी विरोध के बाद इस गाने को बैन कर दिया गया था. अब इस मामले में संजय दत्त राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुए. संजय दत्त को ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने में अश्लीलता के आरोपों को लेकर समन भेजा गया था. इस पेशी के दौरान संजय दत्त ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें इस गाने के लिरिक्स के बारे में नहीं पता था.राष्ट्रीय महिला आयोग ने ‘सरके चुनर’ गाने के अश्लील बोलों पर ये कहते हुए आपत्ति जताई कि रचनात्मकता के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता है. इस चिंता को स्वीकार करते हुए संजय दत्त ने न सिर्फ माफी मांगी, बल्कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का भी वादा किया है.27 अप्रैल को संजय दत्त महिला आयोग के सामने पेश हुए और उनसे माफी मांगी. इस मामले को लेकर संजय दत्त के वकील का भी बयान सामने आया है. संजय दत्त की ये पेशी उनके और नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर हुई है. उन्हें जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग से बाहर निकलते हुए देखा गया. सुनवाई के बाद संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “संजय दत्त को इस बात की जानकारी नहीं थी कि ‘सरके चुनर तेरी’ गाने के बोल का क्या मतलब है, क्योंकि इसे एक दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था, जिसे वो नहीं समझते हैं. उन्होंने माफी मांगी है और 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की पेशकश की है.”राष्ट्रीय महिला आयोग को इस गाने के कंटेंट को लेकर कई शिकायतें मिली थीं, जिनमें इस गाने को समाज और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक बताया गया था.

1000045893

जांच प्रक्रिया के तहत पैनल के सामने पेश होकर संजय दत्त के वकील ने उनका पक्ष रखा. भारी विरोध और जनता की आलोचना के बाद, इस गाने को YouTube से पहले ही हटा दिया गया था।वहीं दूसरी तरफ पैन इंडिया स्टार राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज़ डेट फाइनली कंफर्म हो गई है. लंबे वक्त से फैंस इस फिल्म का टकटकी लगाए इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म 25 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने रविवार को हैदराबाद में हुए एक फिल्म इवेंट के दौरान ‘पेड्डी’ की रिलीज़ डेट से पर्दा उठाया है.निर्देशक बुची बाबू सना हाल ही में अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘कारा’ के प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे थे. इवेंट के दौरान ही उन्होंने ‘पेड्डी’ की रिलीज़ डेट के बारे में बताया. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो सीधे ‘पेड्डी’ के सेट से ही इस प्री-रिलीज इवेंट में पहुंचे हैं. उन्होंने फिल्म के बारे में अपडेट भी दिया. उन्होंने कहा कि फिलहाल वो एक आइटम नंबर की शूटिंग कर रहे हैं और फिल्म का प्रोडक्शन काफी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.अब तस्वीर साफ हो गई है. अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को आ रही है और उससे एक दिन पहले राम चरण की पेड्डी आएगी. यानी बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदसानी, लारा दत्ता, तुषार कपूर समेत कई कलाकार दिखाई देंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post