आरजेडी के युवराज राजनीति को समझते हैं खेल,तेजस्वी के विदेश यात्रा पर बोली बीजेपी

 आरजेडी के युवराज राजनीति को समझते हैं खेल,तेजस्वी के विदेश यात्रा पर बोली बीजेपी
Sharing Is Caring:

तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. 10 सितंबर से तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले थे और अब वह विदेश जाएंगे. कोर्ट से 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विदेश जाने की इजाजत मिली है. इस पर बीजेपी घेर रही है. यह कहा है कि आरजेडी के युवराज राजनीति को खेल समझते हैं. नॉन सीरियस टाइप पॉलिटिक्स कर रहे हैं. बीच यात्रा से ही विदेश जा रहे हैं. जनता से मतलब नहीं है।बीजेपी ने कहा, “तेजस्वी यादव ने ऐलान किया था कि मैं आभार यात्रा पर जाऊंगा. पार्टी कार्यकर्ताओं ने आपको (तेजस्वी) बता दिया होगा कि जनता अब आपको अपने बीच में नहीं देखना चाहती है. यात्रा शुरू होते ही तेजस्वी विदेश यात्रा पर जाने की बात करने लगे. सारे युवराज राजनीति को खेल समझते हैं. नॉन सीरियस टाइप की राजनीति तेजस्वी-राहुल गांधी कर रहे हैं।

1000391929

जनता के बीच कम जाते हैं. व्यक्तिगत यात्रा पर जाने की ज्यादा कोशिश करते हैं।बता दें कि 10 सितंबर से तेजस्वी की कार्यकर्ता संवाद यात्रा बिहार में शुरू हुई थी लेकिन आज (17 सितंबर) वह मुजफ्फरपुर से पटना लौट रहे हैं. वैसे पहला चरण 10-17 सितंबर तक ही था. लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव आरोपी हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) की ओर से विदेश जाने की इजाजत मिल गई है. 10 सितंबर को कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था. उनको 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विदेश जाने की इजाजत मिली है. इसके लिए कोर्ट से तेजस्वी यादव को 25 लाख रुपये जमा करने का निर्देश भी मिला है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post