2027 में रिलीज होगी ‘रेंजर’! प्रभास भी लेकर आ रहे हैं ‘फौजी’
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक फिल्म इस साल रिलीज हो चुकी है. ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है. फिलहाल 2 अक्टूबर का उन्हें और फैन्स को इंतजार है, जब उनकी ‘दृश्यम 3’ आएगी. इस पिक्चर के अलावा दिसंबर के लिए भी उन्होंने अपनी ‘रेंजर’ शेड्यूल की थी. जी हां, फिल्म का काफी वक्त पहले ही काम कंप्लीट कर लिया गया था. लेकिन लगता है कि मेकर्स ने अब प्लान बदला है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा तमन्ना भाटिया और संजय दत्त भी काम कर रहे हैं. वहीं, 4 दिसंबर को इसे लाने की चर्चा थी, पर अब नए अपडेट से पता लगा कि फिल्म को 2027 के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है. जिससे अब एक बड़ा क्लैश टल गया है. अब अक्षय कुमार और श्रद्धा कपूर की टक्कर दिखेगी.हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, अजय देवगन की फिल्म ‘रेंजर’ को टाल दिया गया है.

अब यह अगले साल ही रिलीज होगी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म ईद के बाद रिलीज होनी चाहिए, जो मार्च 2027 में है. इसलिए, उम्मीद है कि ‘रेंजर’ गर्मियों में रिलीज होगी, जो सही भी रहेगा. दरअसल यह एक जंगल एडवेंचर फिल्म है और स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों के दौरान रिलीज करने का फिल्म को फायदा हो सकता है. वैसे मेकर्स ने इसे लेकर अबतक कोई जानकारी ऑफिशियल तौर पर शेयर नहीं की है.दरअसल कुछ वक्त पहले ही अनीस बज्मी ने अपनी नई फिल्म का अक्षय कुमार के साथ ऐलान किया. अबतक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है. हालांकि, इसमें राशी खन्ना के अलावा विद्या बालन भी काम कर रही हैं. वहीं, पिक्चर का शूट भी जारी है, जिसे 4 दिसंबर को लाने की पहले ही प्लानिंग और अनाउंसमेंट हो चुका है. वहीं दूसरी ओर उन्हें कड़ी टक्कर मिलने वाली है क्योंकि श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ भी इसी वक्त आ रही है. दरअसल पहले यह पिक्चर जल्दी आने वाली थी, लेकिन फिर पोस्टपोन हो गई. साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट 4 दिसंबर फाइनल की गई है.यूं तो प्रभास भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ को इसी विंडो में लाने का ऐलान कर चुके हैं. इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म के लिए 3 दिसंबर को दिन चुना गया है. वैसे प्रभास ने अबतक फिल्म का काम पूरा नहीं किया है. साथ ही ऐसी चर्चा भी चल रही है कि इसे भी अगले साल तक पोस्टपोन किया जा सकता है. पर मेकर्स ने ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं बताया है.दरअसल अजय देवगन की गोलमाल 5 की रिलीज डेट आ गई है. फिल्म को 8 जनवरी, 2027 को रिलीज किया जा रहा है. वहीं, मार्च के बाद रेंजर की प्लानिंग हो रही है. यानी पहले तीन महीने शानदार रहने की उम्मीद है. बताते चलें कि जगन शक्ति रेंजर के डायरेक्टर हैं. हाल ही में पता लगा था कि फिल्म का क्लाइमैक्स पिछले महीने मुंबई में शूट किया गया है. जिसके बाद मेकर्स ने तमन्ना भाटिया और अजय देवगन का एक स्पेशल डांस नंबर शूट करने का प्लान भी बनाया.वहीं दूसरी तरफ गोलमाल फिल्म फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की टॉप फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक हैं और सबसे पुरानी भी है. इसका पहला पार्ट 2006 में आया था. अब इस फिल्म फ्रेंचाइजी का पांचवा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में इस बात की अनाउंसमेंट की गई है कि 8 जनवरी 2027 को गोलमाल 5 रिलीज की जाएगी. रोहित शेट्टी ने जिस तरह से कॉमेडी फिल्मों को फ्रेंचाइजी का रूप दिया और उन्हें दर्शकों के लिए मनोरंजन के साधन के तौर पर परोसा वो काबिले तारीफ है. उनके बिना तो इस फिल्म फ्रेंचाइजी की कल्पना भी नहीं की जा सकती. कहां एक तरफ सिंघम जैसी एक्शन फ्रेंचाइजी और कहां दूसरी तरफ गोलमाल जैसी कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी को चलाना इतना आसान नहीं।अब फिल्म का 5वां पार्ट 10 साल के इंतजार के बाद आ रहा है. काफी कुछ बदला है. अजय देवगन की इस फिल्म में अक्षय कुमार ने भी एंट्री मार ली है. वे पहली बार इस फिल्म फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में वे विलेन के तौर पर नजर आ सकते हैं. देखना रोचक होगा कि फिल्म का पांचवा पार्ट फैंस को पहले की तरह एंटरटेन कर पाता है कि नहीं।
