राम रहीम को मिली 21 दिन की परोल,अब फिर से कोर्ट और सरकार पर उठने लगे सवाल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम यौन शोषण मामले में सजा काट रहा है. गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आएगा. जी हां, गुरमीत राम रहीम को फिर 21 दिनों की परोल मिल गई है. वह जिला कारागार सुनारिया में बंद है. यह 17वीं बार है, जब डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम जेल से बाहर आएगा. इससे पहले 16 बार वह जेल से बाहर आ चुका है. सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम इस बार सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा. खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार उसे सिरसा आश्रम जाने की अनुमति मिली है.जी हां, राम रहीम आज से पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. राम रहीम को पहले परोल या फरलो के दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा जाता रहा है. हालांकि, इस बार वह सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्य आश्रम में जाएगा.बताया जा रहा है कि यह लगातार तीसरी बार है, जब राम रहीम को सिरसा आश्रम जाने की अनुमति मिली है. इससे पहले उसे बरनावा आश्रम में रखा जाता था. अब परोल की अवधि के दौरान वह सिरसा में रहेगा. आज फिर से राम रहीम सिरसा आश्रम जाएगा. गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण के मामले में 10-10 साल की सजा मिली हुई है. पहली सजा 10 साल और दूसरी सजा 10 साल. दोनों सजाएं साथ नहीं चलेंगी. सीबीआई कोर्ट का 10 साल पूरे होने के बाद दूसरे 10 साल की सजा का आदेश था.यहां ध्यान देने वाली बात है कि गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर डेरा समर्थकों के बीच भी काफी उत्सुकता रहती है.

परोल के दौरान वह डेरा से जुड़े कार्यक्रमों और अनुयायियों से मुलाकात करता रहा है. हालांकि, परोल की अवधि और उसके दौरान लागू शर्तों का पालन करना उसके लिए अनिवार्य होता है.गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराया गया था. सीबीआई की विशेष अदालत ने साल 2017 में उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया था. इसके बाद उसे 10-10 साल की दो अलग-अलग सजा सुनाई गई थी. दोनों मामलों में मिली सजा एक साथ नहीं चलनी है. अदालत के आदेश के मुताबिक, एक मामले में 10 साल की सजा पूरी होने के बाद दूसरे मामले की 10 साल की सजा शुरू होगी. यानी दोनों सजाओं को लगातार भुगतना होगा।राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा भी हुई थी. इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. राम रहीम को बार-बार परोल या फरलो मिलने को लेकर पहले भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं. हालांकि, हर बार उसे संबंधित नियमों और मंजूरी के आधार पर जेल से बाहर आने की अनुमति दी गई है।
