रेलवे चलाएगा 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें,दुर्गापूजा,दीपावली और छठ में घर आना होगा आसाना

 रेलवे चलाएगा 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें,दुर्गापूजा,दीपावली और छठ में घर आना होगा आसाना
Sharing Is Caring:

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में 10 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.इन पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच किया जाएगा. इन ट्रेनों में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे. हालांकि, इन ट्रेनों की बुकिंग की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम मांझी ने जानकारी देते हुए बताया 03041 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होगी. इसका परिचालन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक होगा. वापसी में 03042 रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार शाम 5:45 बजे रक्सौल से चलेगी.

1000846245

इसके अलावा एक और ट्रेन 03043 हावड़ा–रक्सौल पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 11 बजे और 03044 रक्सौल–हावड़ा पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार शाम 5:45 बजे चलेगी. दोनों जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा.बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 03135 सियालदह–पटना पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 12:20 बजे सियालदह से रवाना होगी. इसका परिचालन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक होगा. वापसी में 03136 पटना–सियालदह पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार शाम 4:30 बजे पटना से रवाना होगी. यह ट्रेन नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.वहीं 03133 सियालदह–सीतामढ़ी पूजा स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार रात 11:40 बजे चलेगी, जबकि 03134 सीतामढ़ी–सियालदह प्रत्येक शनिवार शाम 5 बजे रवाना होगी. वहीं, 03131 सियालदह–गोरखपुर पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार रात 11:40 बजे चलेगी. वापसी में 03132 गोरखपुर–सियालदह प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार रात 8:35 बजे रवाना होगी।यात्रियों की सुविधा के लिए 03185/03186 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल तथा 03187/03188 कोलकाता–मधुबनी पूजा स्पेशल भी चलाई जाएगी. इन ट्रेनों का ठहराव नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होगा.सीपीआरओ ने बताया कि 03511 आसनसोल–पटना पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होकर रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03512 पटना–आसनसोल रात 9:55 बजे चलेगी. गोरखपुर–आसनसोल प्रत्येक शनिवार सुबह 6 बजे रवाना होगी. इन दोनों ट्रेनों का ठहराव चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में होगा.मालदा क्षेत्र के यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष सुविधा दी है. 03465 मालदा टाउन–दीघा पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार दोपहर 1:10 बजे मालदा टाउन से रवाना होगी और रात 11 बजे दीघा पहुंचेगी.वापसी में 03466 दीघा–मालदा टाउन पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11:40 बजे दीघा से चलेगी और अगले दिन सुबह 9:20 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट, सैंथिया, बोलपुर शांतिनिकेतन, बर्द्धमान और दानकुनी में होगा.सीपीआरओ शिबराम मांझी ने बताया है कि इन सभी पूजा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू होने की तारीख की सूचना शीघ्र जारी की जाएगी. उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यात्री यात्रा से पहले ट्रेन के समय और उपलब्धता की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post