राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का बड़ा हमला,कांग्रेस ने सत्ता के लिए समाज को बांटा है

 राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री का बड़ा हमला,कांग्रेस ने सत्ता के लिए समाज को बांटा है
Sharing Is Caring:

असम में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि असम में कांग्रेस की हार तय है. कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है. उन्‍होंने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा जी की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है. असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है. इस बार भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है. असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं.पीएम मोदी ने असम के धेमाजी के गोगामुख में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है. लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है. अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास करेगी.”असम में हर साल आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “असम में यूनियन सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, Sixth Schedule Area की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना…ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं. मुझे बहुत संतोष है कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के करीब 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम मिल चुका है.

1000037392

लेकिन भाजपा-NDA सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले. भाजपा सरकार सैंकड़ों करोड़ रुपये यहां आधुनिक तटबंध बनाने पर खर्च कर रही है.असम में भाजपा के 31 चुनावी ऐलान, लव जिहाद-लैंड जिहाद के खिलाफ मजबूत कानून बनाने पर जोरअसम में लगने वाले चिप प्‍लांट के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक समय था, जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी. अब असम को दुनिया, चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी. वो दिन दूर नहीं, जब असम के सेमीकंडक्टर प्लांट से चिप का उत्पादन शुरू हो जाएगा. ये असम को आधुनिक टेक्नोलॉजी के एक बहुत बड़े हब के रूप में विकसित करेगा. आने वाले समय में फोन हों, गाड़ियां हों, टीवी, फ्रिज हों, ये सभी सामान असम की चिप से ही चलने वाले हैं. यही विकसित असम का हमारा रोडमैप है.”कांग्रेस और बीजेपी के शासनकाल की तुलना करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपको भरोसा देता हूं कि आप यहां फिर से BJP सरकार बनाइए, असम का और तेजी से विकास होगा और ये आपको मोदी की गारंटी है. असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है, असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है. लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया. कांग्रेस ने 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 ही पुल बनाए. पुलों के अभाव में कितने ही लोगों को हमें खोना पड़ा. डबल इंजन सरकार ने इस परेशानी को समझा और 10-11 वर्षों में ही ब्रह्मपुत्र पर 5 बड़े ब्रिज पूरे किए.”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post