राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज की बड़ी घोषणा,परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी के खिलाफ कानून बनाएगी सरकार

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है और 9 फरवरी को समाप्त होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली हैं। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से हो रही है। बता दें कि ये मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को घोषणा की कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी। राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
Comments