बांकीपुर सीट पर बीजेपी की हार तय है,खूब गरजे प्रशांत किशोर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। रविवार को महाजन संपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने हरिश्चंद्र नगर समेत विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जदयू और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने दावा किया कि बांकीपुर में एनडीए के पक्ष में मजबूत माहौल है और भाजपा उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करेंगे। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर स्नेह और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता विकास और संगठन की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए उन्हें समर्थन देंगे।मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव को पूरी गंभीरता और चुनौती के रूप में लड़ती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मंडल, जिला और शक्ति केंद्र स्तर तक कार्यकर्ता लगातार चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं।

प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए मंत्री शैलेंद्र ने कहा कि जो लोग वर्षों तक खुद को चुनावी रणनीतिकार बताते रहे, उन्हें अब अपनी राजनीतिक ताकत साबित करने का अवसर मिला है। उन्होंने दावा किया कि पिछली विधानसभा चुनाव में जन सुराज को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। मंत्री ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा करती है, जबकि विपक्षी दलों की रणनीति अलग दिखाई देती है।वहीं, भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि महाजन संपर्क अभियान के तहत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता स्वेच्छा से घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों को जनता के बीच रखना है। जदयू विधान परिषद सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बांकीपुर में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और संगठन की ताकत के दम पर चुनाव मैदान में उतरी है। उनके अनुसार इस चुनाव में विपक्ष के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी।बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान जन सुराज के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बांकीपुर में एक व्यक्ति के चुनाव मैदान में उतरने से पूरी भाजपा ऊपर से नीचे तक घबराई हुई है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपना गढ़ बचाने के लिए हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनाव प्रचार में उतार दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन इलाकों में पहले मंत्री और नेता वोट मांगने तक नहीं जाते थे, वहां अब सुबह-शाम प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की ताकत बताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और जिस तरह भाजपा ने अब तक लोगों को ठगा है, उसी तरह इस बार जनता भी उन्हें चुनाव में जवाब देगी।प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भी जिक्र किया और कहा कि यह चुनाव सिर्फ़ बांकीपुर के लिए विधायक चुनने का नहीं है. यह बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर सम्राट चौधरी से बेहतर किसी को चुनने का चुनाव है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का हारना तय है.बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कि बिहार में परिवर्तन दिखेगा. उन्होंने कहा, ”यह चुनाव बीजेपी के उस अहंकार को तोड़ने का है, जिसमें उन्हें लगता था कि अगर वे किसी कुत्ते या बिल्ली को भी मैदान में उतार दें, तो बांकीपुर की जनता उसे ही वोट देगी. लेकिन आज उनकी हालत ऐसी है कि वे देश भर से नेताओं को बुला रहे हैं और उन्हें हर गली में घुमा रहे हैं.प्रशांत किशोर ने आगे कहा, ”मंत्री सुबह से शाम तक हर गली और मोहल्ले में घूम रहे हैं. वे अलग-अलग नेताओं के घरों पर 4-4 बार जा रहे हैं. यह बिहार के बांकीपुर के वोटरों की जीत है. आज मुझे किसी यादव नेता ने कहा कि नित्यानंद राय मेरे घर दो बार आ रहे हैं, बहुत दबाव है. जिनके यहां वार्ड काउंसलर नहीं आते थे, वहां केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं. ये बांकीपुर के लोगों की ताकत है.मंत्री सुबह से शाम तक हर गली और मोहल्ले में घूम रहे हैं. वे अलग-अलग नेताओं के घरों पर 4-4 बार जा रहे हैं. यह बिहार के बांकीपुर के वोटरों की जीत है. आज मुझे किसी यादव नेता ने कहा कि नित्यानंद राय मेरे घर दो बार आ रहे हैं, बहुत दबाव है. जिनके यहां वार्ड काउंसलर नहीं आते थे, वहां केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं. ये बांकीपुर के लोगों की ताकत है.पीके ने ये भी कहा कि जन सुराज का मानना है कि जनता अगर जाग जाएगी तो मंत्री हों, चाहे विधायक हों सभी को जनता के पास आना पड़ेगा. इन्होंने जो बना रखा है कि लालू यादव के डर से भाजपा और भाजपा के डर से लालू. वो जैसे ही खत्म होगा तो वो कितने ही बड़े नेता हों उनको जनता के पास आना ही पड़ेगा.जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि आपको बहरूपिया बताया जा रहा है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, ”बोलने के लिए तो कोई रोक है नहीं. अगर इतना ही दम है तो अकेले लड़कर देख लें. पूरे बिहार से 6000 बीजेपी कार्यकर्ताओं को जुटाया गया है. यहां से लेकर दिल्ली तक कोई नेता बाकी नहीं है, सब आ रहे हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहीं पर डेरा डाले हुए हैं. इससे भी जान बचने वाली नहीं है, बीजेपी का हारना तय है.उन्होंने ये भी कहा, ”जब किला ढहने लगता है तो ये घबराहट है. कल तक बता रहे थे कि मेरी लड़ाई आरजेडी से है.अब पूरे शहर में मेरा गलत पोस्टर लगाकर मेरा प्रचार कर रहे हैं.” बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होगी जबकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।
