पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद,बोले-उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया

 पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद,बोले-उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया
Sharing Is Caring:

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है. पीएम मोदी ने अटल समाधि स्थल पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज नेताओं ने अटल जी को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी.प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए.पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. वह एक ओजस्वी वक्ता और दूरदर्शी राजनेता थे. उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि है. उन्होंने देश को ठीक तरह से चलाया था. उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए काफी कुछ किया है. आज सभी लोग यहां आए और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

1000815078

वहीं, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को भुलाया नहीं जा सकता है. वे लोगों के मन में बसने वाले और सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे. वे देश की एकता के प्रतीक थे.बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स में 93 साल की उम्र में हुआ था. आज उनकी आठवीं पुण्यतिथि है. देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है. पूरी देश उनको नमन कर रहा है. अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे. इनमें उनके 13 दिन का कार्यकाल (साल 1996 में) भी शामिल है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post