अब निकाल लीजिए रजाई और कंबल,कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक!
 
            
      बिहार में इस बार ठंड ने समय से पहले हल्की दस्तक दे दी। लेकिन कल यानी मंगलवार को अचानक पटना का पारा चढ़ गया और अधिकतम तापमान साढ़े 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं हाल ऐसा था कि रात में भी लोगों को हल्की गर्मी और उमस का अहसास हुआ। इसी दौरान ग्रामीण इलाकों में रात की ठंड पहले की तरह बरकरार रही। वहीं शहरी इलाकों में लोग थोड़ी देर परेशान रहे। जैसे-जैसे रात ढलती गई, वैसे-वैसे उमस का असर भी कम होता चला गया। बात अगर अगले 6 दिनों की करें तो उसके लिए भी मौसम विभाग ने अपडेट जारी कर दिया है।

पटना मौस विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक ‘मौसम विश्लेषण के अनुसार बिहार में उत्तर पूर्व हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर तक बना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही हिमालय की तलहटी वाले कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।’मौसम विभाग ने इसको लेकर अभी तक कोई खास पूर्वानुमान तो जारी नहीं किया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि छठ पूजा के बाद कभी भी ऐसी ठंड की शुरुआत हो सकती है। पिछले साल दो पारियों में कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को हलकान कर दिया था। इस साल 2023 की फरवरी तक लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा था। हालांकि माना जा रहा है कि इस दफे शायद ऐसा मौसम कम ही देखने को मिले।

 
       
                      
                     