बिहार में अगले 3 दिनों तक खूब पड़ने वाली है ठंड,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 बिहार में अगले 3 दिनों तक खूब पड़ने वाली है ठंड,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sharing Is Caring:

बिहार में पछुआ हवा के प्रभाव से राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकतर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। लगातार तीसरे दिन राज्य के दस शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ गया राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। अगले तीन दिनों के दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों के एक या दो स्थानों पर मध्य स्तर का कुहरा छाये रहने की संभावना है।

IMG 20231221 WA0010

मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम के रूख में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान सुबह के समय राज्य के अधिकांश भागों में एक या दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहने का अनुमान है। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं उत्तर भारत और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का धीरे-धीरे असर बिहार भी पड़ना शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान अब कम हो रहा है। राज्य के कई जिलों का पारा लुढ़क कर 10 डिग्री से नीचे हो गया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post