बिहार में अब ठंड के साथ बढ़ी कनकनी,दिवाली के बाद अचानक बदला मौसम

 बिहार में अब ठंड के साथ बढ़ी कनकनी,दिवाली के बाद अचानक बदला मौसम
Sharing Is Caring:

बिहार में दिवाली के दिन पश्चिमी चंपारण में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, वहीं आसपास के कई जिलों पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और शिवहर में आंशिक बादल छाए रहे। इसके साथ ही राज्य में अब अचानक से मौसम बदल गया है। ठंड के साथ ही कनकनी बढ़ गई है। वहीं कोहरे की भी एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों यानी 18 नवंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।राज्य में पिछले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में 2.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 1 अक्टूबर से 12नवंबर के बीच राज्य में 94.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक है।

IMG 20231113 WA0006

राज्य में इस दौरान सामान्य रूप से 60.3 मिलीमीटर बारिश होती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले एक-दो दिनों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।सुबह के समय राज्य में हिमालय की तलहटी के क्षेत्रों, दक्षिणी भाग के एक-दो स्थानों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा अन्य भागों में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में धुंध का भी असर देखने को मिलेगा।राज्य में अगले 18 नवंबर तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 13 से 18 नवंबर के बीच उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व और दक्षिण पश्चिम बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post