एक साथ आया नॉर्थ कोरिया और अमेरिका,किम जोंग के आगे नतमस्तक दिखे ट्रंप!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को दोस्त बताया. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया और ईरान के परमाणु कार्यक्रमों के प्रति अपने प्रशासन के अलग-अलग दृष्टिकोणों का बचाव किया. जब उनसे पूछा गया कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए जबकि उत्तर कोरिया के पास पहले से ही परमाणु हथियार हैं, इसके जवाब में ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों का हवाला दिया.जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार रखने की अनुमति क्यों दी गई, जबकि उनका प्रशासन ईरान द्वारा इसी तरह की क्षमता हासिल करने का कड़ा विरोध करता रहा है, तो ट्रंप ने किम के साथ अपने संबंधों का हवाला दिया. ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध इसकी एक वजह है. उन्होंने किम को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं. साथ ही ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार विकसित करने के लिए पिछली अमेरिकी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया.व्हाइट हाउस में मंगलवार (29 सितंबर) को एआई अधिकारियों के साथ अपनी बैठक के बाद ट्रंप ने पत्रकारों से बात की.

पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा गया कि जब उनका प्रशासन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने पर जोर दे रहा है, तो उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका का रुख अलग क्यों है. इसके जवाब में ट्रंप ने कहा ‘किम जोंग उन संयोगवश मेरे दोस्त हैं’.ट्रंप ने किम जोंग उन के साथ अपने संबंधों का जिक्र करते हुए कहा ‘वह मेरा दोस्त है’ वह मुझे पसंद करता है, बाकी लोगों को नहीं’ मैं पूरी दुनिया में लगभग इकलौता व्यक्ति हू्ं जिसे वह पसंद करता है, और मैं भी उसे पसंद करता हूं.जब मैं यह कहता हूं तो मुझे बहुत आलोचना झेलनी पड़ती है. लोग कहते हैं कि यह बहुत बुरा है’.इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी तर्क दिया कि उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताएं इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि पिछली अमेरिकी सरकारें देश को अपने हथियार कार्यक्रम विकसित करने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने में विफल रही थीं. ट्रंप ने कहा ‘उसके पास परमाणु क्षमता है, एक बड़ी परमाणु क्षमता, काफी बड़ी परमाणु क्षमता, हमारे जैसी नहीं, लेकिन उसके पास परमाणु क्षमता है’. उन्होंने आगे कहा ‘आप जानते हैं क्यों? क्योंकि उनके पास ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने वह नहीं किया जो मैंने किया’. ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम विकसित करने की अनुमति देने के लिए पिछले अमेरिकी राष्ट्रपतियों को दोषी ठहराया.उत्तर कोरिया ने कई दशकों में परमाणु हथियार कार्यक्रम विकसित किया है और कई परमाणु परीक्षण किए हैं, जिससे वह एक परमाणु-सशस्त्र राज्य के रूप में स्थापित हो गया है.ट्रंप पहले भी किम के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को प्योंगयांग के प्रति अपने राजनयिक दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बता चुके हैं. ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान दोनों नेताओं ने कई बैठकें कीं, जिनमें 2018 में सिंगापुर और 2019 में हनोई में शिखर सम्मेलन शामिल हैं. ट्रंप का मानना है कि किम के साथ सीधी बातचीत से दोनों देशों के बीच तनाव को सैन्य टकराव में बदलने से रोका जा सकता है.उत्तर कोरियाई नेता किम के साथ सीधी बातचीत को फिर से शुरू करने के प्रयासों के तहत ट्रंप ने बार-बार उनके साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर जोर दिया है . उन्होंने कहा है कि उन्हें इस साल किम से दोबारा मिलने की उम्मीद है, साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया है कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हैं.ट्रंप ने ईरान के प्रति अलग दृष्टिकोण अपनाया है, जहां वाशिंगटन ने तेहरान द्वारा परमाणु हथियार हासिल करने के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आर्थिक प्रतिबंधों और सैन्य प्रतिरोध को अपनी रणनीति का हिस्सा बनाया है. अमेरिका लंबे समय से ईरान द्वारा परमाणु हथियार विकसित करने का विरोध करता रहा है, उसका तर्क है कि ईरान द्वारा बनाया गया बम इस क्षेत्र में इजराइल और अन्य अमेरिकी सहयोगियों के लिए खतरा बन सकता है और इससे परमाणु हथियारों की होड़ शुरू हो सकती है. ट्रंप ने बार-बार कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.मौजूदा अमेरिका-ईरान युद्ध के दौरान यह मुद्दा और भी महत्वपूर्ण हो गया है. इस संघर्ष की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से हुई थी. वाशिंगटन का कहना था कि उसका एक प्रमुख लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था. हालांकि ईरान ने परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार किया है और कहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है. इधर सुलह के प्रयासों के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लड़ाई जारी रही और हाल के महीनों में संघर्ष फिर से बढ़ गया है.
