मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच विजय चौधरी के घर पहुंचे नीतीश कुमार,चर्चा का बाजार गर्म

बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की। सीएम रविवार की सुबह वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सीएम वहां पर दस मिनट तक रहे। उसके बाद लौट गए। दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर क्या बात हुई इस पर चर्चा का बाजार गर्म है।अचानक वित्त मंत्री के आवास पर सीएम के पहुंचने को लेकर राजनीतिक गलियों विशेष चर्चा है क्योंकि मुख्यमंत्री आवश्यकता पड़ने पर अपने मंत्रियों को अपने पास बुला सकते हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को सुबह-सुबह अपने कैबिनेट सहयोगी विजय कुमार चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब दस मिनट तक बातचीत हुई। वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर बिहार में पिछले सप्ताह कई बड़े सियासी हलचल देखने को मिला। बेंगलुरु में विपक्ष गठबंधनों दलों की बैठक और एनडीए की बैठक को लेकर सियासी सरगर्मी देखने को मिली। भाजपा नेता विजय सिंह की मौत को लेकर भाजपा ने नीतीश सरकार पर हल्ला बोला। इधर, सप्ताह के अंत तक बिहार कैबिनेट विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ा। वहीं, पशुपति पारस और चिराग के बीच अंतर्विरोध फिर सामने आ रहा है। वही आपको बताते चलें कि सियासी सरगर्मी में बिहार में भी रही। 17-18 जुलाई को विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक से नीतीश कुमार के तुरंत पटना लौट आने पर सियासी पारा चढ़ गया।
भाजपा ने इसे नीतीश कुमार की नाराजगी बताया। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार खुद सामने आए और उन्होंने अपने लौट आने की वजह भी बताई। दरअसल आपको बताते चलें कि बेंगलुरु में मंगलवार यानी 18 जुलाई को हो रही विपक्ष की दूसरी महाबैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह व जल संसाधन मंत्री संजय झा एक साथ सोमवार को दोपहर बाद ढाई बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुए।