सद्भाव यात्रा के जरिए चेहरा मजबूत करेंगे निशांत कुमार,आज से राजनीति में एक नए युग का होगा शुरुआत

 सद्भाव यात्रा के जरिए चेहरा मजबूत करेंगे निशांत कुमार,आज से राजनीति में एक नए युग का होगा शुरुआत
Sharing Is Caring:

जिस तरह से नीतीश कुमार निश्चय यात्रा पर निकले थे, उसी तरह से निशांत भी अपनी सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। जिस रथ से निशांत सभी जिलों का दौरा करेंगे, उसका नाम ‘निश्चय रथ’ दिया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।जनता दल यूनाईटेड के नेता निशांत कुमार आज से अपनी सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। अपने पिता नीतीश कुमार की तरह से ही वह चंपारण की धरती से इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर निशांत कुमार ‘निश्चय रथ’ पर सवार होकर चंपारण रवाना होगे। इस दौरान जगह-जगह जदयू कार्यकर्ता उनका स्वागत भी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार की ऐतिहासिक ‘सद्भाव यात्रा’ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है एवं उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है, वहीं प्रदेश की आम जनता में भी इस यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।उमेश कुशवाहा ने कहा कि बापू की कर्मभूमि से आरंभ होने वाली यह यात्रा बिहार की राजनीति में एक नए युग का सूत्रपात करेगी। इस दौरान श्री निशांत जिला से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगे, जिससे संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा का सकारात्मक प्रभाव आने वाले कई दशकों तक बिहार की राजनीति में परिलक्षित होगा। निशांत ने संकल्प लिया है कि वह नीतीश कुमार द्वारा स्थापित ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करेंगे तथा उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज बिहार की करोड़ों जनता आशा और विश्वास के साथ निशांत की ओर देख रही है। वे जनता के बीच एक नई उम्मीद के रूप में उभरे हैं। उनकी सादगी, सहजता, शालीनता एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता ने उन्हें अल्प समय में ही जनमानस के बीच विशेष पहचान दिलाई है।

1000046822

बता दें कि इस रथ पर लिखे संदेशों के जरिए नीतीश कुमार के कार्यकाल को प्रमुखता से प्रचारित किया जा रहा है। भले ही वर्तमान में वे मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन इस यात्रा के माध्यम से उनके विकास कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। रथ पर ‘रोजगार मतलब नीतीश सरकार’ और ‘धन्यवाद नीतीश कुमार’ जैसे नारे भी अंकित हैं।11:15 बजे पूर्वाह्न – पटना से प्रस्थान11:30 बजे पूर्वाह्न – बख्तियारपुर (चकिया चौक के समीप) – स्वागत12:15 बजे अपराह्न – जिला जनता दल (यू) कार्यालय, चेरौली रेलवे गेट – स्वागत12:45 बजे अपराह्न – गोपाल पेट्रोल पंप के समीप01:15 बजे अपराह्न – मंगरौरा चौक के समीप – स्वागत02:45 बजे अपराह्न – कन्हौली पोखर (मिथिलेश बाबू के परिसर) – माल्यार्पण व स्वागत03:45 बजे अपराह्न – बख्तियारपुर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता के यहाँ – स्वागत04:00 बजे अपराह्न – अंचल थाना समिति (शिवजी एवं विनोद चौधरी के नेतृत्व में) – स्वागत04:30 बजे अपराह्न – नीतीश स्टेडियम आगमन, बैठक व संवाद04:50 बजे अपराह्न – चेतना चौक आगमन – स्वागत05:15 बजे अपराह्न – गांधी नगर चौक आगमन व माल्यार्पण05:30 बजे अपराह्न – थाना अनुमंडल कार्यालय के समीप – आगमन व माल्यार्पण05:50 बजे अपराह्न – एसएसबी कैंप के समीप, बाढ़ नियंत्रण कार्यालय – स्वागत06:15 बजे अपराह्न – बाढ़-02 प्रखंड के ग्राम सैदपुर में जनसंपर्क व मुलाकात06:50 बजे अपराह्न – वाल्मीकिनगर स्थित बाबा कालेश्वर स्थान मंदिर – दर्शन07:15 बजे अपराह्न – गंडक बैराज आगमन व स्थल अवलोकन07:45 बजे अपराह्न – कन्वेंशन सेंटर, वाल्मीकिनगर आगमन08:15 बजे अपराह्न – कन्वेंशन सेंटर, वाल्मीकिनगर में प्रमुख साथियों के साथ बैठक व रात्रि विश्राम

Comments
Sharing Is Caring:

Related post