बिहार के कैमूर में आज नए मंडल कारा का होगा उदघाटन,12 वार्ड में रखे जाएंगे 450 कैदी
कैमूर में आज नए मंडल कारा का उद्घाटन होगा। 12 साल से नए मंडल कारा के उद्घाटन की प्रतीक्षा की जा रही थी। करीब 29 करोड़ की लागत से यह मंडल कारा बना है।
12 वार्ड में 450 कैदी रखे जाएंगे। भभुआ-मोहनिया पथ पर बबुरा परसिया गांव के निकट नया मंडल कारा बनाया गया है।
Comments