बिहार में मॉनसून हुआ फिर एक्टिव,आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 बिहार में मॉनसून हुआ फिर एक्टिव,आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Sharing Is Caring:

बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहारवासियों को शनिवार से राहत मिलने के आसार हैं। राज्य मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। अधिकतर जिलों में बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने जा रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी बिहार अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। रविवार से राज्यभर में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। बिहार में अगले 5 दिनों तक झमाझम बरसात होने की संभावना है। धान एवं अन्य खरीफ फसलों के किसानों के लिए राहत की खबर है।bihar monsoon 1687962514मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके परिणाम से बिहार में अगले चार से पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने एक अगस्त तक पूरे राज्य में वज्रपात एवं मेघगर्जन का येलो अलर्ट भी जारी किया है।23 06 2021 rain in day car बता दें कि बा नहीं होने से अधिकतर जिलों में पारा चढ़ा हुआ है। शुक्रवार का 39.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म रहा। वहीं, वैशाली में 38, भागलपुर में 37.1, भोजपुर में 37.6, पटना में 35.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post