आनंद मोहन के बयान पर भड़की मंत्री लेसी सिंह,नीतीश कुमार के सक्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता
आनंद मोहन इन दिनों जेडीयू से नाराज चल रहे हैं. लगातार नेतृत्व को लेकर सवाल उठा रहे हैं. वह नीतीश कुमार को जिंदा दफन कर देने तक का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह ने उनको जवाब दिया है. मंत्री ने कहा कि आनंद मोहन ने जिस प्रकार से पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है, उसे पार्टी नेतृत्व जरूर देखेगा लेकिन मेरी व्यक्तिगत राय है कि हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार आज भी सक्षमता के साथ सभी निर्णय लेते हैं.लेसी सिंह ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व के फैसले को पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अंगीकार करता है. नेतृत्व हमारा सक्षम है और उन्हीं के निर्णय पर सब काम हो रहा है. मंत्री ने कहा कि हमारे नेता की सक्षमता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता.

सरकार का निर्णय हो या पार्टी का निर्णय हो, हमारे नेता नीतीश कुमार सभी निर्णय लेने में सक्षम हैं।नीतीश कुमार को जिंदा दफना दिए जाने वाले आनंद मोहन के बयान पर लेसी सिंह ने तल्ख लहजे में कहा, ‘देश में कोई ऐसी शख्सियत नहीं है, जो हमारे नेता को जिंदा दफना सके. हमारे नेता नीतीश कुमार बिहार के करोड़ों लोगों के दिल में बसते हैं. महिलाओं और दबे-कुचले के दिलों में बसते हैं.मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान जो दे रहे हैं, वह तो हमारेनेता की सक्षमता को ही चुनौती दे रहे हैं. अगर हमारे नेता को कोई उंगली भी दिखाए या आंख भी दिखाएगा तो करोड़ों महिलाएं हमारे नेता के साथ खड़ी हैं। सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने आरोप लगाया था कि आजकल जेडीयू में फैसले नीतीश कुमार नहीं लेते हैं. एक चांडाल चौकड़ी है जो हर निर्णय लेते हैं।
