भाजपा में शामिल होंगे ममता के दो सांसद दिव्येंदु अधिकारी और अर्जुन सिंह,बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को लगेगा डबल झटका

 भाजपा में शामिल होंगे ममता के दो सांसद दिव्येंदु अधिकारी और अर्जुन सिंह,बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को लगेगा डबल झटका
Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। अब पार्टी के दो सांसद दिब्येंदु अधिकारी और अर्जुन सिंह भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आपको बता दें कि दिब्येंदु अधिकारी बंगाल भाजपा के दिग्गज नेता और विधनसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के भाई हैं। वहीं, अर्जुन सिंह पहले भाजपा में थे लेकिन वालस तृणमूल लौटे थे। हालांकि, अब वह फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल की बैरकपुर लोकसभा सीट से सांसद है। वह पहले भाटपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक थे। इसके बाद 2019 में भाजपा में शामिल होकर बैरकपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते भी। हालांकि, साल 2021 में विधानसभा चुनावों के बाद वह वापस तृणमूल में लौट गए। अब 2024 चुनाव में तृणमूल में उन्हें टिकट नहीं दिया है। इसलिए वह एक बार फिर से भाजपा में वापसी कर रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post