जानें होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?होगी बारिश या छाया रहेगा बदरा!

 जानें होली के दिन कैसा रहेगा मौसम?होगी बारिश या छाया रहेगा बदरा!
Sharing Is Caring:

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मार्च के शुरू होते ही दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है। आज से दो दिन बाद यानी 4 मार्च को होली है। ऐसे में होली के दिन, यूपी, बिहार, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर समेत पहाड़ी राज्यों में मौसम कैसा रहेगा? इसकी जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी, हरियाणा, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होली (4 मार्च 2026) के दिन मौसम काफी गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। इस साल होली पर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों वाले राज्यों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। होली के दिन के तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा।मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 3 और 4 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

1000427727

कई राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।वहीं, दूसरी ओर उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में विशेषकर जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में होली के दिन यानी 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।अब केवल सुबह-शाम ही हल्की ठंड महसूस हो रही है. धूप निकलते ही गर्मी का एहसास हो रहा है. इसी बीच मौसम विभाग की ओर से खुशखबरी सामने आई है. IMD ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना जताई है. इस दौरान मथुरा, अमेठी, बागपत, आगरा सहित कई जिलों में तापमान बढ़ सकता है. वहीं, राजधानी लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है. 4 मार्च यानी होली के दिन मौसम विभाग ने गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, और आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है.बारिश से इन जिलों के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलने की संभावना है. बता दें कि यूपी, दिल्ली, हरियाणा, और पंजाब जैसे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में फरवरी के महीने से गर्मी का एहसास होने लगा है. कई इलाकों में तो लोग स्वेटर-रजाई रख टी शर्ट में नजर आ रहे हैं. बढ़ती गर्मी के बीच लोग बारिश से बड़ी उम्मीद जता रहे हैं. यूपी के कई जिलों में तो होली पर बारिश का संभावना है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post