जो बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख,कहा-भारत के दुख से दुखी है अमेरिका

 जो बाइडन ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख,कहा-भारत के दुख से दुखी है अमेरिका
Sharing Is Caring:

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को भयानक ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिसमें 288 यात्रियों की जान चली गई और 1,000 से अधिक घायल हो गए। अमेरिका की प्रथम महिला और बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने कहा कि बालासोर जिले में घातक ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से वे दोनों हतप्रभ हैं. व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बाइडन ने एक बयान में कहा, मैं और जिल भारत में हुए भीषण रेल हादसे के त्रासदीपूर्ण समाचार से दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं इस भयानक घटना में घायल हुए और अपने प्रियजन को खो चुके लोगों के साथ हैं। वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर ओडीश के बालासोर ट्रेन हादसे पर रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात और बालासोर ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना स्थल पर मरम्मत कार्य की प्रगति की ताजा जानकारी ली। अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं और बहाली कार्य का जायजा ले रहे हैं।इससे पहले आज रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि ओडिशा के बालासोर में बहाली का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पीएम मोदी ने शनिवार को खुद ओडिशा के बालासोर में दुर्घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया था। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा,

Screenshot 2023 06 04 09 58 26 86 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

ओडिशा में त्रासदी स्थल पर स्थिति का जायजा लिया। शब्द मेरे गहरे दुख को व्यक्त नहीं कर सकते। हम प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं जो काम कर रहे हैं।” प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे। पीएम मोदी ने रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को फोन कर ताजा जानकारी ली है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post