भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड,खेल मंत्रालय ने की घोषणा

 भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड,खेल मंत्रालय ने की घोषणा
Sharing Is Caring:

यूथ अफेयर्स और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी है। भारत के राष्ट्रपति 09 जनवरी 2024 को अवॉर्ड एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में प्रदान करेंगे। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया दिया जाएगा। उन्होंने पिछले कुछ समय से दमदार प्रदर्शन किया है। शमी सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।

IMG 20231220 WA0038

मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनकी लाइन और लेंथ इतनी सटीक होती है कि बड़े से बड़े बल्लेबाज भी चकमा खा जाते हैं। वह टीम के लिए काफी किफायती साबित होते हैं और अहम मौकों पर विकेट चटकाते हैं। उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post