कानूनों में हो रहे बदलाव को लेकर विपक्षी नेताओं पर बोले गृह मंत्री शाह-मन इटली का है तो नए कानून नहीं समझ आएंगे..

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज देश के नए कानूनों में बदलाव लाने वाले भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में चर्चा की है। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि पुराने कानून तत्कालीन कानून विदेशी शासकों द्वारा अपना वर्चस्व बनाए रखने में मदद के लिए बनाए गए थे। इन कानूनों में बदलाव पर बोलते हुए गृह मंत्री शाह ने इटली तक का जिक्र कर दिया है।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि पहली बार हमारे संविधान की स्पिरिट के हिसाब से कानून अब पीएम मोदी के नेतृत्व में बनने जा रहे हैं। 150 साल के बाद इन तीनों कानूनों को बदलने का मुझे गर्व है। कुछ लोग कहते थे कि हम इन्हें समझते, मैं उन्हें कहता हूं कि मन अगर भारतीय रखोगे तो समझ में आ जाएगा। लेकिन अगर मन ही इटली का है, तो कभी समझ नहीं आएगा।