मैने जिंदगी में ऐसा चुनाव नहीं देखा,भाजपा ने साजिश कर जीत हासिल की है-EC पर भड़की ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे भवानीपुर से जानबूझकर हराया गया। बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव में करारी हार के बाद आज ममता बनर्जी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे भवानीपुर में जानबूझकर हराया गया। बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर गड़बड़ी, साजिश कर जीत हासिल की है। मैंने जिंदगी में ऐसा चुनाव नहीं देखा। ममता ने आगे कहा, चुनाव आयोग मुख्य विलेन है। SIR से 90 लाख वोट हटाए गए। बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है। उसने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है। इंडी गठबंधन मेरे साथ है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मुझसे बात की है। अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन ने भी मुझे कॉल किया। मैं इंडी गठबंधन के साथ रहूंगी। ममता ने कहा कि अब मैं आजाद पंछी की तरह हूं। मुझे कुछ काम करने हैं लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे।

TMC अध्यक्ष ने कहा, “दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया। उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफलड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए… उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।”इससे पहले ममता बनर्जी ने मतगणना केंद्र के अंदर उनके साथ मारपीट और धक्का‑मुक्की के गंभीर आरोप लगाए थे।
