बिहार में उमस भरी गर्मी कर रही परेशान,उत्तर बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी
 
            
      राजधानी समेत प्रदेश के आसमान में बादल छा कर छका रहे हैं। वर्षा की गतिविधियों में कमी आने से तापमान में वृद्धि होते ही लोगों को उमस भरी गर्मी लगातार परेशान कर रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चार दिनों बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।
 प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, चार दिनों बाद वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।  वहीं, किशनगंज व पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी दी गई है।उत्तर बिहार में 23-24 जुलाई को मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिणी भागों में वर्षा की संभावना नहीं है। पटना व इसके आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
वहीं, किशनगंज व पश्चिम चंपारण में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी दी गई है।उत्तर बिहार में 23-24 जुलाई को मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दक्षिणी भागों में वर्षा की संभावना नहीं है। पटना व इसके आसपास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
		Comments
		
          
			
         		
 
       
                      
                     