ईरान से युद्ध करना अमेरिका को पड़ा भारी,इतना का हो गया नुकसान

 ईरान से युद्ध करना अमेरिका को पड़ा भारी,इतना का हो गया नुकसान
Sharing Is Caring:

ईरान ने युद्ध में अब तक अमेरिका को 3.62 लाख करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है. यह आंकड़ा पहली बार सामने आया है. अब तक पेंटागन सिर्फ अमेरिकी सैनिकों पर हुए हमले का डेटा दे रहा था, लेकिन पहली बार वाचडॉग की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि युद्ध में अमेरिका को और भी 3 जगहों पर भारी नुकसान हुआ है, जिसका डेटा अभी तक छिपाया जा रहा था.समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक इस युद्ध में अब तक अमेरिका के 7 एयरक्राफ्ट और 30 एमक्यू-9 ड्रोन क्षतिग्रस्त या नष्ट होने की खबर है. वहीं ईरानी हमले में अमेरिका के 18 जवान मारे जा चुके हैं. पेंटागन सिर्फ 12 जवानों की मौत को आधिकारिक मानता है.पेंटागन के प्रमुख यानी अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया था कि इस युद्ध में अब तक 37 अरब डॉलर (3.59 लाख करोड़) का खर्च हो चुका है. हालांकि, सीएनएन की रिपोर्ट में इसे गलत माना गया है.

1000851453

सीएनएन के मुताबिक युद्ध में अब तक अमेरिका का 60 अरब डॉलर से ज्यादा का खर्च हो चुका है. एक्सपर्ट के हवाले से सीएनएन ने यह आंकड़ा दिया था. इसके अलावा कोई डेटा पेंटागन ने युद्ध को लेकर जारी नहीं किया था. अब 3 आंकड़े सामने आए हैं-अमेरिकी वाचडॉग के मुताबिक युद्ध में खाड़ी स्थित अमेरिकी diplomatic facilities को करीब 184 मिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचा है. बहरीन और कुवैत के दूतावास पर ईरान ने जमकर हमला किया था.रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी नागरिकों को खाड़ी से निकालने के लिए आपात कालीन अभियान के तहत 113 मिलियन डॉलर खर्च किए गए. युद्ध के दौरान लगभग 9,000 अमेरिकी नागरिकों को खाड़ी से बाहर निकाला गया.अमेरिका को इस युद्ध के दौरान फायदा भी हुआ. अमेरिका ने जंग के दौरान 44 अरब डॉलर का हथियार सऊदी अरब को बेच दिया. हालांकि, इससे सरकार को सीधे कितना का फायदा हुआ, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post