बीजेपी पूर्व नेता शहजाद पूनावाला ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में मचाया हंगामा,प्रियंका से हुई बहस

 बीजेपी पूर्व नेता शहजाद पूनावाला ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में मचाया हंगामा,प्रियंका से हुई बहस
Sharing Is Caring:

‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के टावर में सिवेत तोमर के जाने के बाद लगा था कि माहौल शायद थोड़ा शांत होगा, लेकिन यहां तो हर नया दिन एक नए बारूद का ढेर लेकर आ रहा है. अपकमिंग एपिसोड के नए प्रोमो ने साफ कर दिया है कि खेल अब स्ट्रैटजी और टास्क से बहुत आगे निकलकर पर्सनल अटैक पर आ चुका है. इस बार आमने-सामने हैं टीवी की स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला. दोनों के बीच मर्यादा की ऐसी धज्जियां उड़ी हैं कि दर्शक भी हैरान रह गए हैं. विवाद की शुरुआत एक तीखी नोकझोंक से हुई, जहां प्रियंका ने शहजाद के बचकाने रवैये पर तंज कसते हुए पूछा,”मैन चाइल्ड सुना है? सुना नहीं है, देखा नहीं है…बताऊं?”प्रियंका का ये ताना शहजाद को ऐसा चुभा कि उन्होंने बिना एक पल गंवाए उनपर पलटवार करते हुए कहा,”गोल्ड डिगर सुना है? गोल्ड डिगर तो बहुत ही कॉमन है” इतना कहकर शहजाद वहां से निकल गए, लेकिन उनके इस एक शब्द ने प्रियंका के पैरों तले जमीन खिसका दी.

1000864708

प्रोमो के अगले हिस्से में अगली सुबह का मंजर दिखता है, जहां रातभर की घुटन और अपमान के बाद प्रियंका का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका था. वे अपने आंसुओं और गुस्से को रोक नहीं पाईं और घरवालों के सामने अपनी भड़ास निकाली. प्रियंका ने बेहद तल्ख लहजे में कहा,”वो यहां से भी पिटकर जाएगा! मुझे कल ‘गोल्ड डिगर’ बोलता है? एक मिनट के लिए भी नहीं सो पाई मैं इस लीच जैसे इंसान की वजह से! अपने दम पर पूरे परिवार को पालने वाली मैं हूं!”प्रियंका के इस दर्द और गुस्से को भी शहजाद ने बेहद बेरुखी से उड़ा दिया. जब प्रियंका बोल रही थीं, तो शहजाद ने मुंह बनाते हुए तंज कसा,”सुबह-सुबह ड्रामा शुरू.”शहजाद का ये अंदाज देखकर प्रियंका का पारा और चढ़ गया. उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा, “तमाचा यहां खाएगा और जोर-जोर से तालियां बाहर बजेंगी.” दोनों के तेवर देखकर साफ लग रहा था कि अगर बीच-बचाव न होता, तो बात जुबां से निकलकर हाथापाई तक पहुंच जाती. हालांकि, जब माहौल बेकाबू होने लगा तो शहजाद यह कहते हुए किनारा करते दिखे कि वे इस बहस को आगे नहीं बढ़ाना चाहते.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post