G 20 में शामिल होने के लिए भारत आए विदेशी मेहमान लेंगे भारतीय जायकों का स्वाद,प्रेसिडेंट मुर्मू की मेजबानी में होगा डिनर

 G 20 में शामिल होने के लिए भारत आए विदेशी मेहमान लेंगे भारतीय जायकों का स्वाद,प्रेसिडेंट मुर्मू की मेजबानी में होगा डिनर
Sharing Is Caring:

जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। आज दिनभर विदेशी मेहमानों का आगमन होता रहा। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो सहित कई बड़े विदेशी राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए। राष्ट्रपति बाइडेन ने तो आते ही पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उच्चस्तरीय बातचीत की। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में दो दिनी जी20 सम्मेलन के पहले दिन के समापन पर रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर लजीज भारतीय जायकों का स्वाद विदेशी मेहमानों को चखने का मौका मिलेगा। इसके लिए बाकायदा लिस्ट भी तैयार हो गई है। विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम सजकर तैयार है।

IMG 20230909 WA0012

शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य डिनर की मेजबानी करेंगी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि व्यंजन सूची की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्राध्यक्षों को परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों का स्वाद ऐसा होगा जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। सूत्र ने कहा, ‘विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ हालांकि अधिकारियों ने व्यंजन सूची में शामिल व्यंजनों की सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भारतीय पाक कला की वैरायटी यहां विदेशी मेहमानों को देखने को मिलेगी। सूत्र ने कहा, ‘विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ उन्होंने बताया कि व्यंजन परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष पोशाक पहनेंगे। भारत सरकार की ओर से व्यंजन सूची पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या प्रतिनिधि विशेष चांदी के बर्तनों का उपयोग करेंगे? इस सवाल के जवाब में आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने ‘हां’ में उत्तर दिया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post