दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा,उफान पर यमुना नदी,10 साल बाद बने ऐसे हालात

 दिल्ली में बढ़ रहा बाढ़ का खतरा,उफान पर यमुना नदी,10 साल बाद बने ऐसे हालात
Sharing Is Caring:

उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से ज्यादातार इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. वहीं दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है. आज सुबह 9 बजे तक यमुना का पानी 207.32 मीटर पर पहुंचा गया, जो 10 साल का हाईलेवल है. इससे पहले साल 2013 में यमुना का जल स्तर 207.32 मीटर पर पहुंचा था.फिलहाल बाढ़ के खतरे को देखते हुए यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया हैं. 2023 7image 13 58 464152633pti07 10 2023 000050b.j scaledजानकारी के मुताबिक लाल किला के पास पुराने लोहे के पुल से रेल और वाहन संचालन रोक दिया गया है.मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर मंगलवार को 3 लाख 45 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया.new delhi delhi metro train passes above yamuna river after heavy monsoon rains in new delhi mond 1688973879 वहीं जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के खतरे आशंका जताई जा रही है. वहीं सरकार ने स्थानीय लोगों को यमुना के निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है. बता दें कि यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post