एकनाथ शिंदे कभी भी अब महाराष्ट्र के नहीं बनेंगे CM,संजय राउत ने आज बोला हमला

संजय राउत ने तंज कसते हुए कहा कि, एकनाथ शिंदे कभी भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, वे (बीजेपी) शिंदे की पार्टी को भी तोड़ सकते हैं, राजनीति में भाजपा की हमेशा यही लाइन रही है. उन्होंने कहा कि, बीजेपी अपने साथ काम करने वालों की पार्टी को तोड़ते और खत्म करते हैं।संजय राउत ने कहा कि, आज से देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. उनके पास बहुमत है, लेकिन इसके बावजूद वे 15 दिनों तक सरकार नहीं बना पाए।

इसका मतलब है कि उनकी पार्टी या महायुति के भीतर कुछ गड़बड़ है. उन्होंने कहा कि, यह बात कल से सामने आनी शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि, महायुति महाराष्ट्र या देश के हित में काम नहीं कर रही है. वे अपने स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं.शिवसेना यूबीटी के नेत ने कहा कि, राज्य भर में लोग चुनाव परिणामों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं, कि वे इसे स्वीकार नहीं करते. फिर भी, राज्य को आज मुख्यमंत्री मिल रहा है, हम उनका स्वागत करते हैं।