दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने दिया बड़ा बयान,कहा-सैम पित्रोदा को जितने जूते मारें उतने कम है

 दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने  दिया बड़ा बयान,कहा-सैम पित्रोदा को जितने जूते मारें उतने कम है
Sharing Is Caring:

कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा ने बीते दिनों भारतीयों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि पूर्वी भारतीय लोग चीनियों की तरह दिखते हैं। वहीं उत्तर भारतीय गोरे और दक्षिण भारतीय लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं। इसके बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो कांग्रेस के ओवरसीज अध्यक्ष के पद से सैम पित्रोदा ने इस्तीफा दे दिया। इस बीच तमाम नेताओं द्वारा सैम पित्रोदा के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी गई। इस बीच अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने बयान दिया है।दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर सैम पित्रोदा की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। बता दें कि दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा सीट से विधायक रह चुके हैं। लक्ष्मण सिंह एक्स पर लिखा, ‘सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारे उतने कम हैं।’ बता दें कि सैम पित्रोदा के बयान देने के बाद से ही लगातार भाजपा उनपर हमले कर रही है।सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सैम पित्रोदा ने भारत और विविधता को बतानेके लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बयान देते हुए कहा कि ये कांग्रेस के बुद्धिदाता (थिंकटैंक) हैं। तो सैम पित्रोदा स्वभाविक रूप से कांग्रेस की बांटों और राज करो की नीति को ही बता रहे हैं। कांग्रेस ने तो हमेशा सत्ता के लिए देश को बांटा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post