धुरंधर 2 ने कमा डाले इतने सौ करोड़,जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा कलेक्शन किया है और अपनी कमाई से चौंकाया है. ये अपने आप में ताज्जुब की बात है कि अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है और कुछ ना कुछ कमाई कर ले जा रही है. जबकी इसकी कमाई को 9 हफ्तों का समय हो चुका है. पिछले 6 महीने के अंदर धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए और साउथ के जलवे को भी फीका कर दिया अब ये फिल्म अपने पहले पार्ट के सक्सेसफुल रन के साथ ही दूसरे पार्ट से भी धूम मचा रही है और रिलीज के 67वें दिन 40 लाख रुपये कमाने में सफल रही है.इस लिहाज से सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1147.58 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1373.42 करोड़ रुपये का हो चुका है. पिछले 6 महीनों में धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी का अलग ही जलवा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स ने मिलकर अब तक कितनी कमाई कर ली है.धुरंधर 2 ने विदेशों में भी काफी अच्छी कमाई की है और इसका ओवरसीज कलेक्शन सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक 426.67 करोड़ रुपये का रहा है. वहीं फिल्म का 67 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800.09 करोड़ रुपये का रहा है जो इस फिल्म को खास बनाता है. अब तक दंगल को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड और साउथ की फिल्म 1800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन नहीं कर सकी है. ऐसे में इस फिल्म की कमाई काबिले तारीफ कही जाएगी.धुरंधर फिल्म के कलेक्शन की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने 104 दिन तक सिनेमाघरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. बाद में इसे री-रिलीज भी किया गया था. आदित्य धर की इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन के तौर पर 1007.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरी तरफ इसका ओवरसीज कलेक्शन 299.50 करोड़ का रहा था. इस लिहाज से फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1307.35 करोड़ रुपये का था.अगर बात करें धुरंधर 2 फिल्म फ्रेंचाइजी की तो ये फिल्म भारत की सबसे कम समय में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फ्रेंचाइजी की फिल्म है. इस फिल्म के पहले पार्ट ने 1307.35 करोड़ कमाए थे जबकी इसके दूसरे पार्ट का कलेक्शन 1800.09 करोड़ का हो चुका है. इस लिहाज से दोनों फिल्मों का मिलाकर कुल कलेक्शन 3100.44 करोड़ रुपये का बनता है जिसमें धुरंधर 2 के लगे रहने तक कुछ और इजाफा होना लाजमी है. फिल्म थिएटर्स के साथ-साथ ही ओटीटी पर भी खूब पसंद की जा रही है. अब नेटफ्लिक्स और जियो प्लस हॉटस्टार पर धुरंधर 1 का अनकट वर्जन जारी किया गया है. वहीं धुरंधर 2 का अभी ओटीटी पर आना बाकी है.वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में ऐसे कई डायरेक्टर आए, जिन्होंने दर्जनों फिल्में बनाईं, लेकिन फिल्मी दुनिया में खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए. लेकिन, वहीं कुछ ही ऐसे फिल्ममेकर रहे जिन्होंने कम फिल्मों में भी ऐसी पहचान बनाई कि उनका नाम खुद एक ब्रांड बन गया. करण जौहर उन्हीं चुनिंदा नामों में शामिल हैं. करीब 29 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ 7 फिल्मों का डायरेक्शन किया, लेकिन इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा के रोमांस, फैमिली ड्रामा और ग्लैमर की पूरी तस्वीर बदल दी.

जौहर ने अपने करियर की शुरुआत आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से की थी, लेकिन वो फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे. इसके बाद साल 1998 में उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा और पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ बनाई. शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. कॉलेज रोमांस, दोस्ती और इमोशनल ड्रामा को जिस अंदाज में फिल्म में दिखाया गया, उसने दर्शकों के बीच नई दीवानगी पैदा कर दी.इसके बाद साल 2001 में करण जौहर ने ‘कभी खुशी कभी गम’ का डायरेक्शन किया, जिसे आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फैमिली ड्रामा फिल्मों में गिना जाता है. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने भारतीय परिवारों की भावनाओं को बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से पेश किया. खुद करण जौहर भी कई बार कह चुके हैं कि ये फिल्म उनके करियर का सबसे खास पड़ाव रही है.फिर 2016 में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और 2023 में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के जरिए करण ने फिर साबित किया कि वो रिश्तों और इमोशन को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से दिखाना जानते हैं. दिलचस्प बात यह है कि करण जौहर ने डायरेक्शन में कम फिल्में बनाई, लेकिन फिल्ममेकर के तौर पर उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई बड़े सितारे, नई कहानियां और सफल फिल्में दीं. धर्मा प्रोडक्शंस आज बॉलीवुड के सबसे बड़े बैनर्स में गिना जाता है।
