छुट्टी होने के बावजूद भी नीतीश कुमार जनता के कार्यों में पूरे दिन रहे व्यस्त,अधिकारियों की छुट्टी पसीना!

 छुट्टी होने के बावजूद भी नीतीश कुमार जनता के कार्यों में पूरे दिन रहे व्यस्त,अधिकारियों की छुट्टी पसीना!
Sharing Is Caring:

राजधानी पटना के बड़े हिस्से में जल जमाव और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नाला और सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. पहले आशियाना दीघा रोड में राजीव नगर के पास बनाये जा रहे कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) निर्माण योजना का निरीक्षण किया. उसके बाद आनंदपुरी नाला का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाला निर्माण योजना के अंतर्गत नाले का पक्कीकरण कर इसके ऊपर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. इन योजनाओं के पूर्ण होने पर जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी. नाले के ऊपर टू-लेन सड़क निर्माण से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी. इसके साथ ही शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान हमने 21 फरवरी 2025 को पटना जिले के विकास कार्यों का जायजा लिया था. उसी दौरान जिले की कई विकास योजनाओं की घोषणाएं की थीं.

1000683133

उसी समय उन्होंने आनन्दपुरी नाला और कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) का निरीक्षण किया था, जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे.प्रगति यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को देखते हुए मैंने निर्देश दिया था कि इन नालों को ठीक करते हुए इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो. मुझे खुशी है कि इस पर काम किया जा रहा है.”-राजीव नगर नाला पटना शहर के जल निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण नाला है. इसकी लंबाई 4.26 किलोमीटर है, जो दीघा आशियाना रोड से प्रारंभ होकर कुर्जी ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होता है. राजीव नगर नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जा रहा है.वहीं आनंदपुरी नाला पटना शहर के जल निकासी के लिए एक महत्वपूर्ण नाला है. इसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है, जो बाबा चौक से शुरू होकर अटल पथ और एएन कॉलेज के पास से राजापुर पुल ड्रेनेज पम्पिंग स्टेशन पर समाप्त होता है. आनंदपुरी नाले का पक्कीकरण और इसके ऊपर सड़क निर्माण किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष परासर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post