बिहार में डेंगू का कहर जारी,मरीजों की संख्या पहुंची 10 हजार से अधिक

प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 353 नए मरीजों की पहचान हुई। पटना में सबसे अधिक 99 मामले मिले हैं। राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या 10 हजार 857 हो गई है।

श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डेंगू वार्ड में इलाजरत एक महिला की मौत हो गई। जिले में अब तक डेंगू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मच्छरों से बचने की सलाह दी है।
Comments