भाकपा माले का आज गांधी मैदान पटना में हो रहा है महाजुटान,चुनाव से पहले पार्टी करेगी शक्ति प्रदर्शन
भाकपा माले ने आज पटना के गांधी मैदान में महाजुटान का आयोजन किया है। सुबह से ही गांधी मैदान लाल झंडे से पट चुका है। रात से लोग यहां पहुंचने लगे थे। बिहार के लगभग सभी जिलों से बस में भरकर वामदल के समर्थकों को लाया गया है। इधर, कार्यक्रम को लेकर भाकपा माले ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि यह महाजुटान “बदलो बिहार” के संकल्प के तहत आयोजित किया गया है। इसमें बिहार की जनता का महाजुटान हो रहा है। इसमें विभिन्न जनसंगठनों और आंदोलनकारी ताकतों की भागीदारी है। इस मंच पर हर समुदाय और वर्ग के लोग अपनी बात रखेंगे।

यह सभा बिहार के आगामी चुनाव का एजेंडा तय करेगी।महाजुटान में माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, स्वदेश भट्टाचार्य और पड़ोसी राज्यों के पार्टी नेता पटना पहुंच चुके हैं। इसके अलावा, आंदोलन कर रहे संगठनों के कई प्रतिनिधि भी मंच पर मौजूद होंगे। पार्टी के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि इस रैली में शाहाबाद, मगध, तिरहुत, मिथिलांचल, सीमांचल, अंग प्रदेश और अन्य दूर-दराज क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे हैं। महाजुटान का उद्देश्य बिहार के लोगों को एकजुट करना और राज्य के भविष्य के लिए एक नई दिशा निर्धारित करना है। बिहार की जनता डबल इंजन वाली सरकार से तंग आ चुकी है।
