रामदास अठावले का विवादित बयान आया सामने,कहा-हम शुरू करेंगे राहुल गांधी को जूता मारो अभियान..
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. शुक्रवार को धर्मशाला में रामदास अठावले ने कहा कि राहुल गांधी एक बेकार नेता हैं, वो विदेश में जाकर उल्टी सीधी बातें करते हैं. ये राहुल गांधी की आदत में ही शुमार है कि वो जब भी इंग्लैंड जाते हैं या फिर अमेरिका जाते हैं तो, भारत के ही खिलाफ बात करते हैं. अठावले ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, अगर ऐसा है तो फिर उनकी 99 सीटें कैसे आ गईं. अगर लोकतंत्र नहीं होता तो क्या राहुल गांधी लीडर ऑफ अपोजिशन बन सकते थे क्या ?रामदास अठावले ने कहा कि आज भले ही हमारी सीटें कम आई हों, लेकिन अपोजिशन फिर सशक्त हुआ है.

जो कि लोकतंत्र का ही एक हेल्दी पक्ष है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र में विश्वास करते हैं. जिसे जनता जनमत देती है, उसे सत्ता में बैठने का अधिकार है और इसी वजह से हम आज सत्ता में बैठे हैं. उन्होंने कहा कि इसी लोकतंत्र के बल पर कांग्रेस पिछले 60-70 सालों से सत्ता में रही है, तब से लोकतंत्र प्रणाली भारत में है।
