स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान,एक करोड़ लोगों को मिलेगा नौकरी-रोजगार

 स्वतंत्रता दिवस पर सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान,एक करोड़ लोगों को मिलेगा नौकरी-रोजगार
Sharing Is Caring:

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शिकायतों के त्वरित निपटारे, अधिकारियों की जवाबदेही, पंचायत स्तर पर विकास, आपातकालीन सेवाओं की गति और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षित, समृद्ध और विकसित बिहार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 10 दिनों के भीतर यदि किसी अधिकारी ने कोई आदेश पारित नहीं किया, तो पहला स्पष्टीकरण जारी किया जाता है। 20 दिनों तक काम नहीं होने पर दूसरा स्पष्टीकरण और 25 दिनों तक भी शिकायत का समाधान नहीं होने पर तीसरा नोटिस पोर्टल के माध्यम से स्वतः जारी हो जाता है।

1000812881

30वें दिन तक भी शिकायत का समाधान नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाती है।मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 17,775 अधिकारियों और कर्मचारियों को पहला नोटिस दिया जा चुका है। वहीं, 860 अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरा नोटिस जारी किया गया है। 25 दिन बाद जारी किए जाने वाले तीसरे नोटिस की जरूरत अब तक केवल 48 अधिकारियों-कर्मचारियों के मामलों में पड़ी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त निगरानी और जवाबदेही के साथ काम करते हुए राज्य में अब तक 6,40,181 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 95 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का समाधान कर उनका निष्पादन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने आवेदन के समाधान से असंतुष्ट है या उसे लगता है कि निर्धारित समय-सीमा में उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है, तो ऐसे मामलों की सुनवाई के लिए प्रत्येक महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें संबंधित आवेदनों की समीक्षा कर अधिकारियों को उचित निवारण के निर्देश दिए जाते हैं।सम्राट चौधरी ने कहा हमारी सरकार देश में सबसे अधिक बिजली सब्सिडी देती है. सेटेलाइट टाउनशिप, हाईस्पीड ट्रेन, मेट्रो निर्माण की भी चर्चा की. सम्राट चौधरी ने कहा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए हाई कमिटी बनाएंगे. पहले एक करोड़ नौकरी रोजगार देने का काम करेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post