नितिन गडकरी को लेकर बोले सीएम एकनाथ-राजनीतिक प्रदूषण कम कर रहे हैं गडकरी

 नितिन गडकरी को लेकर बोले सीएम एकनाथ-राजनीतिक प्रदूषण कम कर रहे हैं गडकरी
Sharing Is Caring:

शहर में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। वहीं स्थानीय कलाकार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां के स्थानीय लोगों के लिए यह कार्यक्रम एक बड़ा सांस्कृतिक पर्व जैसा बनता जा रहा है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की सीएम एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेता भी शामिल रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी यहां इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मजाक-मजाक में ही विपक्ष पर निशाना साधने का काम किया।

IMG 20231202 WA0011

उन्होंने कहा कि भले ही मैं और उपमुख्यमंत्री अलग-अलग पार्टी से हैं लेकिन हमारी आवाज और सुर एक ही हैं। उन्होंने कहा कि नागपुर के नितिन गडकरी और फडणवीस दोनों ही अच्छे कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में सभी असुर नहीं होते, कुछ सुर वाले अच्छे लोग भी होते हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रदूषण बढ़ गया है, लेकिन गडकरी जैसे नेता हल्की-फुल्की बातें करके राजनीति का प्रदूषण दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की परिकल्पना के तहत नागपुर में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव शुरू किया गया है। जानकारी दे दें कि गजानन महाराज राज्य के जाने-माने संत हुआ करते थे। संत गजानन महाराज साइ बाबा के समकालीन संत थे। जानकारी के मुताबिक, गजानन महाराज ने 8 सितंबर 1910 में समाधि ली थी। इनका अब विदर्भ के शेगाँव में विशाल मंदिर स्थित है। इस मंदिर में महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे भारत से भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचते हैं। महोत्सव की शुरुआत में ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के परिसर में 7800 किलो की खिचड़ी का महाप्रसाद तैयार किया गया था। इस मौके पर भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post