Category : शिक्षा

शिक्षा

टीचर्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका ने इण्टरनेशनल प्रथम रैंक अर्जित कर बढ़ाया लखनऊ का गौरव

लखनऊ, 27 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल की शिक्षिका सुश्री शिल्पी अग्रवाल ने इण्टरनेशनल डिजिटल टीचर्स ओलम्पियाड में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक अर्जित कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। इस […]Read More

शिक्षा

सी.एम.एस. संस्थापिका डा. भारती गाँधी को मानद सदस्यता से नवाजा गया

लखनऊ, 23 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी को बुद्धपूर्णिमा के पावन अवसर पर महाबोधि सोसाइटी ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महाबोधि सोसाइटी द्वारा स्थानीय रिसालदास पार्क में आयोजित प्रार्थना सभा में जहाँ एक ओर विश्व एकता एवं विश्व शान्ति को जोरदार उद्घोष […]Read More

शिक्षा

ताइक्वाण्डो में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते पाँच पदक

लखनऊ, 22 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अयोध्या रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने यूपी स्टेट ताईक्वाण्डो चैम्पियनशिप-2024 में 2 गोल्ड मेडल, 2 सिल्वर मेडल एवं 1 ब्रंाज मेडल समेत कुल 5 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन उत्तर प्रदेश ताईक्वाण्डो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. […]Read More

शिक्षा

सी.एम.एस. छात्रों ने जीते 7 गोल्ड मेडल

लखनऊ, 18 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्रों ने इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में 7 गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले छात्रों में संस्कृति मिश्रा, अथर्व शुक्ला, आस्था मिश्रा, वाची सिंह, रबनूर, राजशेखर अवस्थी एवं सैयद अहसान हैदर शामिल हैं। ओलम्पियाड का आयोजन […]Read More

शिक्षा

सी.एम.एस. के 12 मेधावी छात्र ‘नैशनल इंस्टीटयूट  ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी  (निफ़्ट) में चयनित

लखनऊ, 15 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ के 12 छात्र इस वर्ष की नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ़्ट) की प्रवेश परीक्षा 2024 में चयनित हुए है व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नैशनल टेस्टिग एजन्सी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित की जाती है व इसमें देश के हजारों छात्र […]Read More

शिक्षा

लॉन टेनिस में सी.एम.एस. छात्रा अरुंधति को डबल्स खिताब

लखनऊ, 13 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के कक्षा-10 की प्रतिभाशाली छात्रा अरूंधति सिंह डागुर ने प्रयागराज में आयोजित अण्डर-18 नेशनल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप के अन्तर्गत डबल्स प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। अरुंधति ने यह डबल्स खिताब बिहार की हर्षिका सिंह के साथ जीता है। चैम्पियनशिप […]Read More

शिक्षा

गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र चैम्पियन

लखनऊ, 11 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-5 के छात्र अभिसार श्रीवास्तव ने एबेकस कम्पटीशन में चैम्पियन्स ट्राफी अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेनफेस्ट-2024 के अन्तर्गत आयोजित की गई। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इस […]Read More

शिक्षा

सी.एम.एस. छात्र अंश को 96,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 9 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के छात्र अंश नारायण गुप्ता को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की जेवियर यूनिवर्सिटी द्वारा 96,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। अंश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. छात्र ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने […]Read More

शिक्षा

सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षा पद्धति से रूबरू हुईं मातायें

लखनऊ, 8 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस द्वारा ‘मदर्स डे समारोह’ का भव्य आयोजन आज  विद्यालय के सजे-धजे प्रांगण में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्रों की माताओं ने भागीदारी कर सी.एम.एस. अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर शिक्षा पद्धति’की जानकारी प्राप्त की। इस भव्य  समारोह ने भावी […]Read More

शिक्षा

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

लखनऊ, 7 मई: आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2024 में 90 प्रतिशत से लेकर 99.80 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3791 मेधावी छात्रों को आज सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस ऑडिटोरियम में आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि […]Read More