एमपी में कल होने वाली है भाजपा विधायक दल की बैठक,सीएम के नामों पर लगेगी मुहर

 एमपी में कल होने वाली है भाजपा विधायक दल की बैठक,सीएम के नामों पर लगेगी मुहर
Sharing Is Caring:

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद आज नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान किया जा चुका है। विष्णुदेव साय को भाजपा ने राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है, वहीं राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इस बीच मध्य प्रदेश में भी भाजपा दल की बैठक होने वाली है। मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद अब 11 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होने जा रही है। 11 दिसंबर को 11 बजे सभी विधायकों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहने को लेकर आमंत्रण दिया है। आमंत्रण पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में यह बैठक होगी।

IMG 20231210 WA0018

बता दें कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी वहां मौजूद रहेंगी। इस बाबत जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक 11 बजे सुबह से शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दोपहर का भोजना होगा। इसके बाद 3.50 बजे से विधायक दल के सदस्यों संग ग्रुप फोटो ली जाएगी। इसके बाद 3.50 बजे पर विधायक दल की बैठक शुरू की जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान किया जाएगा। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, यदि भाजपा शिवराज सिंह चौहान की जगह किसी और को लेती है तो वह किसी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मुख्यमंत्री पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। चौहान मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री भी हैं। उनके मुताबिक ऐसी स्थिति में प्रह्लाद पटेल मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे हो सकते हैं। वह नरसिंहपुर विधानसभा सीट से चुने गए हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लोधी समुदाय से आते हैं और लोधी अन्य ओबीसी का हिस्सा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post