शुरुआती रुझानों में 78 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी,ममता बनर्जी को लग सकता है झटका!
पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। दोपहर से लेकर तक नतीजे भी सामने आने लगेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है।

एक तरफ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, तो वहीं दूसरी बीजेपी की नजर पश्चिम बंगाल की सत्ता पर है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी कि इस बार पश्चिम बंगाल की सत्ता पर किसका कब्जा होगा। भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी से पीछे चल रहे हैं। वहीं नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। कांथी उत्तर सीट पर भी बीजेपी आगे है। तेहट्टा, करीमपुर और पलीशीपारा में भाजपा आगे चल रही है।पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी काफी आगे निकल चुकी है। यहां बीजेपी 78 सीटों पर आगे है, जबकि टीएमसी 49 सीटों पर आगे है।
