भाजपा नेता विजय सिंह का आज फतुहा में होगा अंतिम संस्कार,सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

 भाजपा नेता विजय सिंह का आज फतुहा में होगा अंतिम संस्कार,सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल
Sharing Is Caring:

बिहार विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में जहानाबाद जिला के भाजपा के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत के बाद शुक्रवार को शव का दाह-संस्कार फतुहा स्थित सम्मसपुर श्मशान घाट पर दिन के 11 बजे दिन किया जायेगा. इसकी जानकारी फतुहा नगर भाजपा अध्यक्ष श्याम सुंदरकेशरी ने दी और बताया कि इनके अंतिम संस्कार में बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौ- धरी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री ऋतु राज सिन्हा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बाढ़ संगठन जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साह समेत तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के विरोध में भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी।Prabhatkhabar 2023 07 82773a1c 3ec7 46ec b43d 3395160d4729 WhatsApp Image 2023 07 13 at 15 14 22 शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बीजेपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है।प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र ने विजय सिंह की हत्या की है। इसके विरोध में पूरे बिहार में पार्टी की ओर से शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने मृतक विजय सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और कहा कि बीजेपी परिवार को गोद लेकर उनकी चिंता करेगी।सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। 1953865 bjpसांसदों, विधायकों को भी नहीं छोड़ा गया। राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। उनसे प्रतिनिधि मंडल पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा। विधानसभा और विधान परिषद में सरकार से जवाब मांगेंगे कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों बरसाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जंगलराज रिटर्न हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, सांसद रामकृपाल यादव, संजय मयूख, अरविंद सिंह, अशोक भट्ट आदि मौजूद रहे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post