महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिला भारी बहुमत,वोटों की गिनती में आगे दिख रहे है NDA उम्मीदवार

 महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा को मिला भारी बहुमत,वोटों की गिनती में आगे दिख रहे है NDA उम्मीदवार
Sharing Is Caring:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए आज का दिन निर्णायक है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। यहां पर मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच में है। महाराष्ट्र की जनता ने किस पार्टी के सिर पर जीत का सेहरा बांधा है, ये बात आज साफ हो जाएगी। पूरे देश की नजरें इस चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटे हैं, जिन पर आज नतीजे आने वाले हैं।महाराष्ट्र की 288 में से 183 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं।

1000430603

इन 183 सीटों में से 108 पर बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति और 73 पर MVA आगे है। अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इस तरह महायुति ने रुझानों में सेंचुरी मार दी है।महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा+ को बहुमत मिला है।34 वाशिम विधानसभा क्षेत्र में मतगणना जारी है। पोस्टल बैलेट की गिनती में उद्धव बाला साहेब ठाकरे (उबाठा) गुट के सिद्धार्थ देवळे ने 212 मतों की बढ़त हासिल की है। शुरुआती रुझानों से सिद्धार्थ देवळे की बढ़त मजबूत नजर आ रही है। आगे के रुझान निर्णायक होंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post